इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी सूजी की बर्फी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको ये स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आपको इस बर्फी को रंगों के त्योहार होली के मौके पर घर पर ही बना लेना चाहिए। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
सूजी - 400 ग्राम
काजू कतरे हुए - 40
बादाम कतरे हुए - 40
इलायची कुटी हुई - 16
चीनी - 300 ग्राम
घी - 400 ग्राम

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक कड़ाही में एक कप घी गरम कर इसमें सूजी को भूनें।
- अब एक पैन में चीनी से चाशनी बना लें।
- अब चाशनी में भुनी हुई सूजी मिलाकर इसके ऊपर ड्राई फू्रट्स और इलायची पाउडर डालकर पका लें।
- अब घी से चिकनी प्लेट में इस मिश्रण को फैला लें।
- ऊपर से काजू-बादाम की कतरन डालकर हल्के हाथ से दबाकर मिश्रण को ठंडा कर लें।
- अब आप इसे मनचाहे आकार में काट लेें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News