इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों का ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बनाया जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप महाराष्ट्र जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको लोनावला के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये महाराष्ट्र का एक बहुत ही लोकप्रिय वीकेंड गेटवे है। समुद्र स्तर से 624 मीटर की ऊचांई पर स्थित लोनावला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर हमेशा मौसम बहुत ही शानदार रहता है। गर्मी के मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

इस टूर पर आप ट्रेकिंग, हाइकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर एक बहुत ही खूबसूरत झील भी है। आपको यहां पर घूमने का बहुत ही मजा आ जाएगा। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

Related News