इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस गर्मी में अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत पयर्टक स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मेघालय बेहतर विकल्प साबित होगा। गर्मियों के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। प्राकृतिक सुंदरता, सुखद मौसम, झरनों, घास के मैदानों के कारण मेघालय की खूबसूरती बढ़ जाती है। लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून के लिए यहां पर जाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। इसी कारण आप इसकी सुन्दरता से रूबरू होने के लिए एक बार मेघायल की यात्रा जरूर ही करें।

इन पर्यटक स्थलों पर घूमने का मिलेगा मौका
यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थल मिलेंंगे। मेघालय में पार्टरन के साथ हनीमून ट्रिप के दौरान आपको शिलांग पीक, उमियम झील, वार्डस झील, डिम्पेप व्यूपॉइंट, बलपक्रम राष्ट्रीय उद्यान, हाथी जलप्रपात, डॉन बॉस्को संग्रहालय, नोह का लिकाई झरना आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावलिननॉन्ग भी देखने को मिलेगा।

पार्टनर के साथ इन गतिविधियों का मजा लेने का मिलेगा मौका
पार्टनर के साथ हनीमून टूर पर आप मेघायल में ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जॉर्बिंग और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार बन जाएगा। आप लाइफ पार्टनर के साथ मेघालय ट्रिप को 4-8 दिनों में यादगार बना सकते हैं। आप इतने दिनों का समय निकालकर ही यहां की यात्रा करें।

PC:herzindagi

Related News