क्या आप उन लोगो में से हैं जिन्हे घूमना पसंद है और आप विदेश यात्रा की बना रहे हैं प्लान, लेकिन पासपोर्ट ना होने की वजह से आपकी योजना बिगड़ रही है, तो चिंता ना करें, क्योंकि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहाँ आप बिना पासपोर्ट के, सिर्फ़ अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके जा सकते हैं। जैसे भूटान और नेपाल भारतीय नागरिकों को बिना पासपोर्ट के प्रवेश की अनुमति देते हैं। आइए जानते है इन देशों के बारे में विस्तृत जानकारी

Google

भूटान की यात्रा कैसे करें

भूटान सड़क और हवाई दोनों तरह से पहुँचा जा सकता है। भारतीय यात्रियों के पास पहचान के लिए दो मुख्य विकल्प हैं:

पासपोर्ट: कम से कम 6 महीने के लिए वैध होना चाहिए।

वोटर आईडी कार्ड: अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है, तो आपका वोटर आईडी कार्ड ही काफी होगा।

बच्चों के लिए, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी कार्ड ले जाना ज़रूरी है।

Google

नेपाल की यात्रा के लिए ज़रूरी पहचान पत्र

नेपाल सड़क, ट्रेन या हवाई मार्ग से पहुँचा जा सकता है, भारत से काठमांडू के लिए हवाई सेवाएँ उपलब्ध हैं। नेपाल में प्रवेश करने के लिए, आपको अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज़ की ज़रूरत होगी:

आधार कार्ड: पहचान और नागरिकता के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट: ये भी स्वीकार किए जाते हैं।

नेपाल की यात्रा करना काफी आसान है, और आप आसानी से खूबसूरत घाटियों और शीर्ष पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं।

Google

वे देश जहाँ आप बिना वीज़ा के जा सकते हैं

  • मालदीव
  • मॉरीशस
  • श्रीलंका
  • थाईलैंड
  • मकाऊ
  • भूटान
  • कंबोडिया
  • नेपाल
  • केन्या
  • म्यांमार
  • कतर
  • युगांडा
  • ईरान
  • सेशेल्स
  • ज़िम्बाब्वे

कुल मिलाकर, आप बिना वीज़ा के दुनिया भर के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि, सुनिश्चित करें कि इन यात्राओं के लिए आपका पासपोर्ट अप-टू-डेट हो।

Related News