pc: abplive

सभी चाहते हैं कि वे हमेशा स्वस्थ रहें। लेकिन आज के समय में कब किसको क्या हो जाए, इस बारे में कोई पता नहीं है। इसीलिए लोग बीमारियों के खर्च से बचने के लिए पहले ही हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं लेकिन कई लोग ज्यादा पैसे के कारण हेल्थ इंशोरेंस नहीं ले पाते। ऐसे में सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाती है।

इसके तहत 5 लाख तक का फ्री इलाज हो सकता है। अब सरकार इन सभी लोगों के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा कार्ड भी बना रही है। अगर आपको अब तक आभा कार्ड नहीं मिला है तो आप इसे घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

किस तरह बनवाएं आभा कार्ड?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि देश का कोई भी नागरिक आभा कार्ड बनवा सकता है। अगर आपको अपना आभा कार्ड मिला नहीं है तो घर बैठे इस कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको https://abha.abdm.gov.in/abha/v3/ पर जाना होगा।

इसके बाद आपको 'आभा नंबर बनाएं' पर क्लिक करना होगा। यहाँ से आपको आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस वाले ऑप्शन पर से एक पर क्लिक करना होगा। दोनों में से एक आपको सेलेक्ट करना है और उसका नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको नीचे दिख रहा है 'मैं सहमत हूं' के बॉक्स पर टिक करना होगा। फिर आपको आधार वेरिफिकेशन के लिए फोन पर ओटीपी आएगा इसे आपको एंटर करना है। उसे सबमिट करने के बाद आपका आभा कार्ड बन जाएगा।

आयुष्मान कार्ड जैसा होता है आभा कार्ड?

सभी के मन में ये सवाल होगा कि क्या आभा कार्ड से फ्री इलाज हो सकता है? क्या ये आयुष्मान कार्ड की तरह ही है? तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है. आभा कार्ड पूरी तरह से एक अलग कार्ड होता है। इसमें आपका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटली स्टोर रहता है। यह 14 अंकों का एक यूनिक कार्ड होता है. जिसमें क्यूआर कोड होता है।

आप किन बीमारियों के इलाज करवा रहे हैं ? आपने पहले कहाँ पर इलाज करवाया है? आप कौनसी दवाएं ले रहे हैं? आपका ब्लड ग्रुप क्या है? इन सब चीजों की जानकारी इसमें होगी। जब आप कहीं इलाज के लिए जा रहे होते हैं तो फिर आपको किसी तरह का कोई भी डॉक्यूमेंट साथ ले जाने की जरूरत नहीं है। आप आभा कार्ड ले जाकर ही काम चला सकते हैं।

Related News