इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए लक्षद्वीप एक बहुत ही शानदार जगह है। इस केंद्र शासित प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती हनीमून कपल्स का दिल जीत लेती है। भारत की मुख्य भूमि से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप पर बड़ी संख्या में लोग गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए जाते हैं।

अगर आपको इस भीषण गर्मी में किसी शानदार जगह की तलाश है तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। लक्षद्वीप में आपको समुद्र के किनारे अपने लाइफ पार्टनर के साथ हाथ में हाथ में डालकर घूमने का मौका मिलेगा। 36 द्वीपों के समूह लक्षद्वीप पर आपको देखने को बहुत कुछ मिलेगा। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

हनीमून कपल्स को इन खूससूरत जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
हनीमून कपल्स यहां पर मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती आयलैंड, बांगरम द्वीप, कावारत्ती द्वीप, कल्पेनी द्वीप, मरीन संग्रहालय, कदमत आयलैंड, अमिन्दिवी द्वीप आदि स्थानों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां पर घूमने से आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा।

लाइफ पार्टनर के साथ इन गतिविधियों का ले सकते हैं मजा
वहीं आपको यहां पर अपने लाइफ पार्टनर के साथ स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, पैराग्लाइडिंग, कू्रज राइड आदि का मजा लेने का मौका मिलेगा। आप गर्मियों में अपने लाइफ पार्टनर के साथ 5 - 8 दिनों की यात्रा कर अपने हनीमून टूर को यादगार बना लें। आपको आज ही लक्षद्वीप घूमने का प्लान आपको अपने पार्टनर के साथ बना लेना चाहिए। ये टूर आपके पार्टनर को भी बहुत ही पसंद आएगा।

PC: traveltriangle

Related News