इंटरनेट डेस्क. कभी सिक्किम का हिस्सा रहा यह कलिम्पोंग एक बेहद ही खूबसूरत जगह है और नेचर लवर लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले से लगभग 52 किमी दूर एक छोटा पहाड़ी गांव है कलिम्पोंग। इस जगह की गिनती पश्चिम बंगाल के प्रमुख खेल स्टेशनों में की जाती है यहां पर देखने और घूमने के लिए कहीं बेहतरीन जगह और चीजें हैं। यह पूरा शहर पूर्वी हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है इसलिए यहां पर घूमने जाने वाले लोग चाहे रिवर राफ्टिंग हो या फिर ट्रैकिंग यहां पर आप सभी चीजों का मजा ले सकते हैं। कलिम्पोंग घूमने जाने वाले लोग निराश नहीं होते हैं क्योंकि यहां की यात्रा करते समय आपको बहुत मजा आने वाला है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि आप कलिम्पोंग की ट्रिप करते समय किन-किन चीजों को जरूर ट्राई करें। जानते है विस्तार से -

* यहां पर खूबसूरत देओलो हिल की करें सैर :

अगर आप कलिम्पोंग में कुछ रोमांचकारी करना चाहती हैं तो यहां पर पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और घुड़सवारी की जा सकती है।

कलिम्पोंग का सबसे ऊंचा स्थान देओलो हिल्स आपको 1700 मीटर की दूरी से घाटी के खूबसूरत दृश्यों को देखने का मौका देता है। यह पर टॉप पर एक मनोरंजक पार्क भी है जो आसपास के मनोरम दृश्यों को निहारने के लिए एकदम सही है।

* यह पर स्थित हिमालयन हैंडमेड पेपर मिल में जाए घूमने :

हिमालयन हैंडमेड पेपर मिल का दौरा करें और पारंपरिक कागज बनाने की प्रक्रिया को करीब से जानें। यहां पर आपको हैंड मेड पेपर बनाने के लिए वर्कशॉप भी दी जाती हैं। स्थानीय रूप से बने कागज और वहां बेचे जाने वाले उत्पादों की खरीदारी करें।

* अनोखे फूल देखने के लिए कैक्टस नर्सरी मे जाए घूमने :

कैक्टस नर्सरी में विदेशी फूलों और भव्य पौधों का एक विशाल संग्रह है। कलिम्पोंग में सबसे बड़ी कमर्शियल फूलों की नर्सरी में से एक हैं ये नर्सरी। अधिकांश पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां पर घूमना आपके लिए यकीनन एक बेहद ही अद्भुत अनुभव होगा। बच्चों के लिए प्रकृति और संरक्षण के बारे में जानने के लिए यह एक अद्भुत जगह है, क्योंकि नर्सरी में देश के कुछ दुर्लभ आर्किड पौधे और कैक्टस हैं।

* हाट बाजार में जरूर करें खरीदारी :

यह बाजार बाय-वीकली ऑपरेट किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों के किसान और व्यापारी स्थानीय रूप से उगाए गए उत्पाद, कपड़े, मसाले, हैंडीक्राफ्ट आइटम आदि बेचते है। हाट बाजार शहर के सबसे बड़े में से एक है। अगर आप यहां पर हैं तो आप शॉपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं।

Related News