इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारत भी अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको गोकर्ण के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है। कारवार तट पर स्थित ये खूबसूरत समुद्री तट अपने प्राचीन धार्मिक स्थल और लुभावने परिदृश्यों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है।

कुछ वर्षों से ये युवाओं के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन चुका है। अगर आपका नए साल में कही पर घूमने का प्लान हैं तो यहां पर जा सकते हैं। गोकर्ण में बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थल हैं। इसमें ओम बीच भी एक है। शांत वातावरण और रोमांचक स्पोट्र्स एक्टिविटिज के लिए यह बीच पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है।

इसके अलावा गोकर्ण में आपको मिर्जन फोर्ट, श्री महाबलेश्वर स्वामी टेम्पल आदि स्थनों पर भी जाने का मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: tv9hindi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News