हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है, जो किसी को भी सुकून दे सकती है। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्रकृति के नजदीक होने के कारण आपको यहाँ पर घूमने का अलग ही मजा मिलेगा। पहाड़ियों से घिरा हिमाचल प्रदेश वाकई में बेहद ही खूबसूरत है।अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है। इसलिए आज हम आपको यहाँ की 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हनीमून डेस्टिनेशन के हिसाब से एकदम सही है।

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत रोमांटिक स्थानों में से एक है। ये भारत का सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन है और यहाँ पर लोग दूर दूर से आते हैं। यहाँ हर साल हजारों कपल आते हैं। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जोकि समुद्री तल से 2200 मीटर की उंचाई पर स्थित है। शिमला का मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला लोगों के बीच पॉपुलर है।

पब्बर घाटी

यहां पर प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप कई खूबसूरत नज़रों का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो भी ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहाँ आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग, साईक्लिंग और पैराग्लाइडिंग आदि भी एन्जॉय कर सकते हैं।

सोलंग वैली

सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है जो कि कुल्लू घाटी के ऊपर स्थित है। सोलंग वैली में पर्यटक पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और ज़ोरिंग जैसे अनौखे खेलों को एन्जॉय भी कर सकते है। यहाँ पर आपको एक से बढ़ कर एक खूबसूरत होटल मिल जाएंगे जो प्रकृति के नजारे दिखाते हैं।

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे शानदार स्थलों में से एक है। यह रोमांटिक प्लेस हरे-भरे जंगलों, नदियों, सुन्दर घाटियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मनाली आने वाले यात्री यहाँ रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण आदि जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।

Related News