आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज चंद्रमा ग्रह - नक्षत्रों के साथ मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। कुछ राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव नज़र आ सकता है। इसमें वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों इस योग के प्रभाव से भाग्यशाली हो सकते है। इन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा है। इन लोगों के बिगड़े हुए काम आज बन सकते है। तो आइये जानते है कि इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

वृष राशि - दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज कई काम आपके हित में रहेंगे। ऑफिस - कामधंधे में जो सोच -विचार आप कई दिनों से कर रहे है , उसे आज पूरा करने का अच्छा मौका है। आज आपके विवाह के प्रस्ताव आने के योग बन रहे है। करियर के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि - नई योजना पर आज से आपको काम शुरू कर देना चाहिए। इसमें आपको घर - परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज के योग के प्रभाव से आप आज भाग्यशाली भी हो सकते है। किसी बात को लेकर अपने जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। आज आपको आपके काम में ऑफिस के लोगों का भी साथ मिल सकता है।

कन्या राशि - किसी राहगीर की मदद से आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम को पूरा करने की कोशिश आप आज कर सकते है। अपनी गलती छुपाने की कोशिश आज आप कर सकते है। बिजनेस - कामधंधे में आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आप पुरे दिन उत्साह में रहेंगे।

वृश्चिक राशि - कई दिनों से चल रही आर्थिक समस्या आज आपकी खत्म हो सकती है। करियर में भी आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके साथ ही आज आपको किसी बातों को लेकर संकोच और घबराहट भी रहेगी। घर - परिवार के लोग आपके काम से आज प्रभावित रहेंगे।

धनु राशि - आज आपके दिन की शुरुआतअच्छी रहेगी। कोई अचानक काम की वजह से आज आपको अन्य किसी पास के शहर जाने की जरुरत भी पड़ सकती है। किसी योजना या परेशानी का समाधान आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए अपने जीवनसाथी की ओर से यादगार हो सकता है।

कुंभ राशि - ऑफिस में अपने काम पर आज आपको ज़्यादा ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा काम होने से आज आपको थकान भी हो सकती है। आज आपको घर - परिवार के लोग किसी बात को मनवाने की कोशिश कर सकते है। घर वालों की किसी बात का बुरा भी आज आपको लग सकता है। प्रेम प्रसंग के योग आज बन सकते है।

Related News