सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हे बेटे तैमूर हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं और अपने क्यूट लुक के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्हें आप स्टार किड्स में से सबसे पॉपुलर कह सकते हैं। जब भी वे कहीं जाते हैं मीडिया की नजरों में आ ही जाते हैं और अब तैमूर ने भी मीडिया को फेस करना सीख लिया है। वे कैमरा को देखते ही एक मुस्कान के साथ स्वागत करते हैं और हाथ हिला कर उन्हें हेलो कहते हैं।

2 साल के उम्र में ही तैमूर पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े बड़े स्टार्स को भी टक्कर देते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी कई बड़े स्टार्स से भी अधिक है। यहां तक के अभी से ही सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं।

हालाकिं इतने क्यूट और एक स्टार किड होने पर उनकी इतनी पॉपुलैरिटी होना वाजब है लेकिन आप तब क्या कहेंगे जब दो साल के उम्र के तैमूर के लिए शादी का रिश्ता आ जाए। जी हाँ आपने सही सुना।

दरअसल बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर अपनी बेटी रूही के साथ तैमूर का रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। करण जौहर का कहना है कि किसी बच्चे को बचपन से ही ये सिखाया जाता है कि सामने वाले को भैया या दीदी कह कर बात करो लेकिन मैं ये जरूरी नहीं समझता कि सामने वाले को भैया या दीदी बोलकर बात की जाए। मेरा मानना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए और मैं रुही और तैमूर को कभी ऐसा नहीं कहता। हो सकता है कि आज से 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहने लगें।

बता दें कि करीना कपूर और करण जौहर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से करण कई बार अपने बच्चों को लेकर उनके घर जाते हैं।

Related News