आज का राशिफल ; ग्रह और नक्षत्रों के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसकी वजह से आज मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की दिनचर्या में बदलाव के योग बन रहे है। आज का दिन इन लोगों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए टेंशन भरा भी हो सकता है। अपने काम धंधे में आज का दिन कामकाजी रहेगा। तो चलिए जानते है कि आज का दिन इन पांच राशियों ले लिए कैसा रहेगा........

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई दिनों से चल रहे विचार को आज आप घर - परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते है।
वहीं कुछ लोग बिजनेस और काम धंधे में गलत फैसले भी ले सकते है। करियर के लिहाज से आज का दिन आपका ठीक ही रहेगा। पढ़ाई में आज आपका कम मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने को मिल सकते है।

तुला राशि - आज पुरे दिन में आपको अचानक कोई अच्छी भी सुनने को मिल सकती है। आज आप का मन सुस्ती और उदासी भरा हो सकता है। ऑफिस या बिजनेस में मन नहीं लगेगा। घर - परिवार के लोग आपकी किसी बात से नाराज या गुस्सा भी हो सकते है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बना सकते है। कई दिनों से चल रहे अनबन आज खत्म हो सकती है।


वृश्चिक - आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिला सकता है। ऑफिस के लोग आपके काम को लेकर प्रभावित रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में आज बदलाव आ सकते है। ये बदलाव आपके ही हित में होंगे। करियर के हिसाब से पढ़ाई में आज आपका मन लगा रहेगा। अविवाहित लोग विपरीत लिंग वाले लोगों से आप अपनी भावनाएं शेयर कर सकते है।

मकर राशि - आज आप किसी नए काम को लेकर उत्साहित होंगे। आज ऑफिस में आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के आसार है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव भी आ सकते है। घर वालों की पुरानी किसी बात का आपको बुरा लग सकता है।

कुंभ राशि - आज आपके मन में नए विचार - आइडिया आ सकते है। घर के कामकाज से बाहर निकलने में आप आलस भी कर सकते है। किसी राहगीर की मदद करने से आपको बड़ा फायदा भी मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आज आपको आगे बढ़ने के मोके भी मिल सकते है। अपने आस - पास के लोगों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

Related News