आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज दो अशुभ योग बन रहें है। आज पहला अशुभ योग शनि और चंद्रमा की स्थिति से अशुभ योग बन रहा है। वहीं दूसरा अशुभ योग कृतिका नक्षत्र में शुक्र के कारण बन रहा है।
आज ग्रह और नक्षत्रों के इस अशुभ योग से बनते हुए काम बिगड़ सकते है। जिसके फल स्वरूप मेष,वृष , वृश्चिक, कुंभ,मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है। इन छह राशि वाले लोगों को नौकरीपेशा और बिजनेस में आज ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। तो आइये जानते है कि इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन........

मेष राशि - आज आप घर-परिवार में धार्मिक में व्यस्त हो सकते है। किसी पुराने दोस्त के सहयोग से कारोबार के अच्छे अवसर मिल सकते है। घर - परिवार के लोग आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आज थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृष राशि - बिजनेस में लगा पैसा आज उलझ सकता है। ऑफिस में आज कामकाज ज़्यादा बढ़ सकता है। आज आप अपने नीचे काम करने वाले लोगों को कुछ नया सीखाने की कोशिश करते हुए नज़र आएँगे। घर - परिवार में आज आपके विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। दोस्तों के साथ खिन बाहर जाने की प्लेनिंग भी बन सकती है।

वृश्चिक राशि - आज व्यवसाय में कुछ लेन - देन के मामले सुलझते हुए नज़र आएँगे। आज आप पैसे बचाते हुए खर्चा करें। किसी पुरानी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मन - मुटाव हो सकता है। अपने व्यवहार में नरमायी रखेंगे तो कुछ मामलें आपके हिट में भी हो सकते है। करियर के हिसाब से आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

मकर राशि - आज आप पैसा कमाने के नए तरीके ढूंढने की कोशिश में रहेंगे। अगर थोड़ी कोशिश करेंगे तो आपके सोचे हुए काम पुरे हो सकते है। करियर के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपका पढ़ाई में लगना मुश्किल है।


कुंभ राशि - बिना मतलब की बातों को मन में ना लेकर बैठे घर - परिवार के लोग आपके इस बर्ताव से चिंतित भी हो सकते है। आज आप ऑफिस के काम में आज आपका मन काम लगेगा। घर - परिवार के मामलों में जिम्मेदारियां अछि तरह निभाएंगे। अचानक किसी बात को लेकर आज आपको टेंशन हो सकती है।


मीन राशि - चल रही परेशानी से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे तो सफल भी हो सकते है। नई योजनाएं बन सकती है। आपके काम को लेकर लोग प्रभावित होंगे। अपनी मन:स्थिति का असर दूसरों पर नहीं पड़ने देंगे। आज किया गया निवेश आपके लिए कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। आपके जीवनसाथी से प्रेम संबंध अच्छे बन सकते है।

Related News