चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में काली-घनी आईब्रो सबसे अहम भूमिका निभाती हैं इसी वजह से आज के समय में लोग अपनी आईब्रो को आकर्षक और घना बनाने के लिए काफी कोशिश करते हैं। बहुत कम लोग इसमें कामयाब हो पाते हैं मगर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही अपनी आइब्रो को आकर्षक बना सकती हैं।

जैतून का तेल- इस तेल को नियमित रूप से आइब्रो पर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। जैतून का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। आप चाहें तो इस तेल में शहद की कुछ बूंदों को मिलाकर हल्के हाथों से भौंहों की मालिश कर सकते हैं। करीब आधे घंटे तक इसे लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

दूध- आइब्रो के बालों को पोषण देने में भी दूध बहुत फायदेमंद होता है. रूई को दूध में भिगोकर आइब्रो पर लगाएं और फिर सूखने दें। कुछ देर बाद आइब्रो को गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल का तेल - रात को सोते समय नारियल तेल से हल्के हाथों से मालिश करने से भौहों के बाल चमकदार बनेंगे।नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है।

अरंडी का तेल - इसे रूई से भौंहों पर लगाएं और सोना भौहों को काला और घना बनाता है। इसे रात भर आइब्रो पर लगा रहने दें और सुबह क्लींजर से साफ कर लें।

मेंहदी का तेल - इस तेल की कुछ बूंदों, जोजोबा तेल और जैतून के तेल का मिश्रण बनाएं, इसे भौंहों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रात भर ऐसे ही रखें और सुबह चेहरा धो लें।

विटामिन ई ऑयल - इस तेल के लिए आपको बाजार से विटामिन ई के कैप्सूल खरीदने होंगे। विटामिन ई के कैप्सूल को एक सिरे से काटकर उसमें से निकलने वाले तेल को भौंहों पर लगाएं।

Related News