इंटरनेट डेस्क। अभी हिन्दू धर्म का पवित्र सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। इस महीने में भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करते है। इस महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है। सांप के देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नाग पंचमी एक बहुत शुभ दिन है और इस दिन पूजा करने से आपके कई दोष दूर होते है।

इस साल नागपंचमी बुधवार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन एक बेहद शुभ योग बन रहा है। आजादी के बाद यह दूसरा अवसर है जब नाग पंचमी स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ रही है। इस से पहले इस दिन नाग पंचमी 38 साल पहले 15 अगस्त 1980 को मनाई गई थी। इस बार नाग पंचमी पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह सुबह 05:54 से 08:30 तक रहेगा।

नाग पंचमी के दिन नाग के 12 स्वरूपों अनंता, वासुकी, शेष, कालिया, तक्षक, पिंगल, धृतराष्ट्र, कार्कोटक, पद्यमनाभ, कंबाल, अश्वतारा, और शंखपाल की पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है। यह दिन कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए कालसर्प पूजा करने का सबसे शुभ दिन है।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भोलेनाथ के मन्त्रों जैसे ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्रों का जाप भी किया जाता है। शिवलिंग पर दुग्धभिषेक करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है और कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

Related News