लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर हम यात्रा करते समय रास्ते में किसी ना किसी होटल में ठहरते हैं। दोस्तों पूरी दुनिया में लाखों होटल बनी हुई है। दोस्तों दुनिया की कई होटल अपनी अजीबोगरीब आकृति, बनावट या फिर किसी अन्य खूबी के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के ऐसे पहले होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोने से बना हुआ है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आप को झटका लगेगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का पहला सोने का होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में बनाया गया है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया के पहले सोने से बने इस होटल का नाम डोल्से हनोई गोल्डन लेक है। बता दे की 25 मंजिला वाले इस फाइव स्टार होटल में 400 कमरे हैं और बाहरी दीवारों पर 54,000 वर्ग फीट में गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगी हुई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डोल्से हनोई गोल्डन लेक में रूम्स का शुरुआती किराया करीब 20 हजार रुपए हैं, वहीं डबल बेडरूम सुइट में एक रात रुकने की किराया करीब 75 हजार रुपए है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत 4.85 लाख रुपए प्रति रात है।

Related News