अयोध्या को पावन भूमि माना जाता हैं क्योंकि यह भगवान राम के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। वैसे अयोध्या से जुड़ी काई बातों के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयोध्या की एक ऐसी राजकुमारी भी थी जिसकी शादी कोरिया के राजा के साथ हुई थी।


हालांकि, आपको यह बात थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस महारानी का नाम हियो ह्वांग-ओक था, जो प्राचीन कोरियाई राज्य कारक के संस्थापक राजा किम सू-रो की भारतीय पत्नी थीं। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे कोरिया की उस महारानी का स्मारक भी है, जो कभी यहां की राजकुमारी थीं।

अयोध्या में इस राजकुमारी को रीरत्ना के नाम से भी जाना जाता है। कोरिया के इतिहास के मुताबिक, महारानी हियो ह्वांग-ओक यानी राजकुमारी सुरीरत्ना भारत से दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के किमहये शहर गई थीं और वहीं की होकर रह गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल सैकड़ों दक्षिण कोरियाई अपनी पौराणिक महारानी हियो ह्वांग-ओक को श्रद्धांजलि देने के लिए भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का दौरा करते हैं।

Related News