अजीबोगरीब और अनोखी गाड़ियां बनाता है यह शख्स, Photos देखकर रह जाएंगे हैरान
लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोग ऐसे हैं जो अपनी गाड़ियों को अनोखे तरीके से मॉडिफाई करवाते हैं जिसको देखकर कई बार आम आदमी हैरत में रह जाता है। आज हम आपको भारत के रहने वाले एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अनोखी और अजीबोगरीब स्टाइल में गाड़ियां बनाता है, जिसके कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की हैदराबाद के सुधा कार म्यूजियम के मालिक इंजीनियर सुधाकर के पास अलग अलग और अजीबोगरीब डिजाइन की 50 से अधिक कारें हैं। आपको बता दें कि सुधाकर ने जूता बैंगन, लड्डू सहित कई अजीबोगरीब तरीके से कारों को मॉडिफाई कर रखा है।