वजन बढ़ने की समस्या आज के समय मे एक खतरनाक बीमारी के रूप में फैल रही है और यहाँ पर गौर करने वाली बात तो ये हैं की इस समस्या से ना सिर्फ एक खास उम्र के लोग ही प्रभावित नही हो रहे बल्कि बेहद कम उम्र के युवा भी इस समस्या से झुझते नजर आ रहे है। ऐसे में जो भी इस समस्या से पीड़ित है वो ना चाहते हुए भी अपने रोज के दिनचर्या से कुछ समय निकाल रहा है और कोई व्यायाम तो कोई कोई योगा तो कोई कुछ और तरह से वजन घटाने की फिराक में लगा हुआ है। वैसे आपकी जानकारी के लिए ये भी बताते चलें की वजन घटाने वाले लोगों के बीच में ग्रीन टी भी काफी ज्यादा प्रचलित है। वैसे देखा जाए तो आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आमतौर पर लोग व्यायाम कम ही कर पाते हैं, ऐसे में ऐसे में ग्रीन टी उनके लिए काफी ज्यादा सहायक साबित हो सकता है। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं ग्रीन टी के कुछ फ़ायदों के बारे में।

1. बता दें की ग्रीन टी बनाते समय आपको इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए की उसमे आप भूल से भी चीनी और दूध ना मिलाएं।

2. ग्रीन टी को हमेशा उबले हुए पानी में डीप करके निकाल दे ताकि आपको उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

3. बताते चलें की अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको चाहिए की आप ग्रीन टी में शहद जरूर मिलाएं, इससे काफी लाभ होता है।

4. किसी भी हाल में एक दिन में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी ना पिए, ऐसा करने से फाइदा कम नुकसान ज्यादा हो सकता है।

तेजी से वजन कम करने के लिए क्या मिलाए

1. आपकी जानकरी के लिए बता दें की गुनगुना पानी में शहद मिलाना चाहिए, इसीलिए ग्रीन टी को गुनगुना पानी में बनाए या फिर ग्रीन टी जब गुनगुना हो जाए उसके बाद उसमे शहद मिलाएं।

2. अगर आपको अपना बढ़ा हुआ वजन तेज़ी से कम करना है तो आप अपने ग्रीन टी में एक चम्मच मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं।

ग्रीन टी कब पीना चाहिए

इस बात का विशेष ध्यान रखिएगा की कभी भी ग्रीन टी खाली पेट में नहीं पीना चाहिए। इसे पीने का सही तरीका ये है की आप जब भी कभी खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाना खाने के 1 घंटा बाद ही इसका सेवन करें।

ग्रीन टी से होने वाले नुकसान

1. आपको यह भी बता दें की ग्रीन टी काफी ज्यादा पीने से बदहजमी की समस्या भी हो सकती है।

2. यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं तो ऐसी स्थिति में आपको ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। इसमें कैफीन की मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है।

3. इसके अलावा आपको ये भी बताते चलें की प्रेगनेंसी की अवस्था में इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है, इससे होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

Related News