लाइफस्टाइल डेस्क। पूरी दुनिया में अलग-अलग प्रजातियों के लाखों-करोड़ों जीव मौजूद है। हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में मेंढको की कई प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से कुछ मेंढक अपनी शारीरिक बनावट और अजीबोगरीब खूबियों के लिए जाने जाते है। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे ही मेंढक की प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे अनोखी मानी जाती है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में एक ऐसा भी मेंढक होता है जिसकी त्वचा पारदर्शी होती है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दोस्तों यह मेंढक पूरी तरह पारदर्शी होता है जिस कारण उसकी त्वचा से उसके शरीर के आंतरिक भाग दिखाई देते हैं। हम आपको बता दें कि इस मेंढक के दिल, यकृत और जठरांत्र संबंधी मार्ग सहित आंतरिक आंत, त्वचा के माध्यम से दिखाई देते हैं, इसलिए इसे कांच का मेंढक भी कहा जाता है।

Related News