आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर पर मनी प्लांट लगाते हैं। कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ होता है। ये हर घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही धन के आगमन का सूचक भी होते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी फील होती है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


मनी प्लांट को हमेशा साउथ ईस्ट जोन में रखना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार साउथ ईस्ट जोन भगवान गणपति का होता है। अगर आप इस दिशा में पौधा लगाते हैं तो आपकी किस्मत खुल जाएगी।

मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप शुक्र के शत्रु ग्रहों सूर्य, मंगल या चंद्रमा के प्रतीक वाले पौधों को मनी प्लांट के पास न रखें। कहा जाता है कि ये बेल जितना फैलती है, उतना धन समृद्धि बढ़ती है।

मनी प्लांट के पौधे को बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र के दिन घर में लाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भी व्यक्ति को शुभ फल देने वाले गणपति का माना जाता हैं।

घर के बाहर मनीप्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर के अन्दर लगाना ही शुभ होता है। मनीप्लांट के पौधे को रोज पानी देना चाहिए जिससे उसके पत्ते न मुरझाये। क्योंकि किसी भी पौधे के पत्तों का सफेद होना व मुरझाना अशुभ होता है।

Related News