इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की लोग नवग्रहों में शनि को सबसे ज्‍यादा क्रूर माना जाता है। शनि के नाम से ही लोग डरने लग जाते हैं। लेकिन जिस व्यक्ति पर शनि देव की कृपा बनी रहती है तो उस व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है। तो दोस्तों शनि देव की कृपा बनाये रखने के लिए शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हे शनिवार के दिन घर नहीं लाना चाहिए। शनिवार के दिन इन चीजों को घर में से शनि देव नाराज हो जाते है। जिसके कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो दोस्तों आप भी इन चीजों के बारे जान लीजिये।

झाड़ू

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

तेल

शास्त्रों के अनुसार इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

नमक

शास्त्रों के अनुसार नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

Related News