जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है जो कि पूरे देश में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में धरती पर अपना आंठवा अवतार लिया है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार 3 सितम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते है, उनकी प्रिय चीज़ें चढ़ाते है और उपवास भी रखते है।

जन्माष्टमी के दिन पूजा में आपको श्रीकृष्ण की प्रिय चीज़ों को जरूर शामिल करना चाहिए। आप इन चीज़ों को उनकी मूर्ति के पास रख सकते है। आइये जानते है उन चीज़ों के बारे में -

वैजन्ती पुष्प की माला - जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। आपको लड्डूगोपाल की पूजा के दौरान उन्हें वैजन्ती पुष्प की माला जरूर चढ़ाएं। वैजन्ती पुष्प की माला भगवान कृष्ण की प्रिय चीज़ों में से एक है और यह चढाने पर भगवान श्रीकृष्ण बहुत प्रसन्न होते है।

बांसुरी - बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय चीज़ों में से एक है। उन्हें बांसुरी बजाना बहुत प्रिय लगता है। इसलिए आपको भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में उनकी मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखनी चाहिए।

मोर पंख - भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख भी बहुत पसंद है। वे हमेशा अपने मुकुट पर मोर पंख धारण करते है। आपको श्रीकृष्ण की पूजा में उनकी मूर्ति के पास मोर पंख रखना चाहिए। श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास मोर पंख का होना सारी नकारात्मक शक्तियां खत्म कर देता है।

मक्खन और मिश्री - श्रीकृष्ण को मक्खन और मिश्री बहुत पंसद है। उन्हें माखनचोर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे अपने बचपन में कई बार माखन चुराते हुए पकड़ें गए थे। इसलिए श्रीकृष्ण की पूजा में उन्हें माखन और मिश्री का भोग जरूर लगावें। ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते है और आपकी सारी परेशानियां दूर कर देते है।

Related News