आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसका नाम शायद आपने ज़्यादा नहीं सुना होगा, लेकिन उसे देखा ज़रूर होगा। जिस जादुई पौधे के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है मोरपंखी। हम सभी को अपने घरों को प्लांट्स से सजाना काफ़ी पसंद होता है। हम अपने घरों को अलग-अलग तरह के पौधों से सजाकर अपने घर के वातावरण को बेहतरीन और खुशनुमा बनाते हैं। इस पौधे की पत्तियां अपने नाम की तरह ही बेहद सरसरी और लचीली होती हैं। जो, बिलकुल मोर के पंख जैसी दिखती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को अपने घर में लगाने से काफ़ी फ़ायदा होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते इस पौधे को लगाने का तरीका -

* इस पौधे को जोड़ो में लगाएं :

जब भी आप इस इस पौधे को अपने घर में लगाएं तो उसे जोड़ी में लगाएं इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच बेहतरीन तालमेल और संबंध बनें रहेंगे। साथ ही इस पौधे को घर में तनाव कम होते हैं और पति पत्नी के बीच का आपसी मनमुटाव भी खत्म होता है। अगर जैसे ही इसका एक पौधा सुख जाए या वह पूरी तरह से खत्म हो जाए तो उसके तुरंत बाद दूसरा मोरपंखी पौधा वहां लाकर लगा दें।

* इस पौधे को कब और कहां लगाएं :

मोरपंखी पौधे को हमेशा अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस पौधे के विकास के लिए सूर्य की किरणें बहुत सहायक हैं, इसलिए इसे हमेशा उत्तर दिशा की तरफ लगाएं। मोरपंखी पौधे के बारे में यह कहावत मशहूर है कि इसे घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की रोग या बीमारी नहीं होती।

* घर में लाए सकारात्मक ऊर्जा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी पौधा आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखता है। और घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है। साथ ही इसे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।

Related News