हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसलिए उन्हें आशुतोष भी कहा जाता है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत बड़े अनुष्ठान करने की जरूरत नहीं होती है। केवल सच्चे मन से भगवान शिव की प्रार्थना करने मात्र से उनकी कृपा प्राप्त होती है। हांलाकि भक्त अपने-अपने हिसाब से देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

इस साल 5 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन हर भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में व्यस्त होगा। आपके मन भी कुछ ऐसे भी विचार आ रहे होंगे, जिससे महादेव की कृपा प्राप्त की जा सके। इस स्टोरी में हम आपको भगवान शिव की कुछ प्रिय चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- कपूर

महादेव को कूपर (संस्कृत में कर्पूर) की सुगंध बेहद प्रिय है। कपूर न केवल वातावरण को शुद्ध और ​पवित्र बनाती है, बल्कि पूजा में इसके प्रयोग से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं।

2- पवित्र जल

महादेव पर जल चढ़ाने का महत्व समुद्र मंथन की कथा से जुड़ा है। विषपान करने के बाद महादेव का कंठ नीला पड़ गया था, इसीलिए उनका एक नाम नीलकंठ भी है। महादेव के कंठ में जहरीले विष की गर्मी को शांत करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था।

3- आकड़ा

हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, भगवान शिव को आकड़े का पुष्प बहुत प्रिय है। मान्यता है कि शिव पूजा में एक आकड़े का फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है।

4- धतूरा

हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि महादेव कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं। चूंकि यह ठंडा क्षेत्र है, अत: उन्हें ऐसे आहार अथवा औषधि की जरूरत होती है, जो शरीर को उष्मा प्रदान करे। धूतरा उसी में से एक है।

5- चावल

पूजा में प्रयोग होने वाले चावल को अक्षत कहा जाता है। अक्षत का अर्थ जिसे कोई नुकसान न पहुंचाया जा सके। इसका रंग सफेद होता है। बिना अक्षत के पूजा अधूरी मानी जाती है।

6- भांग

मान्यता है कि महादेव हमेशा ध्यानमग्न रहते हैं। भांग ध्यान केंद्रित करने में मददगार साबित होती है। सही मात्रा में भांग का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए भोलेनाथ को भांग बहुत प्रिय है।

Related News