बहुत सी महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान दर्द और क्रैम्प्स का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द और ऐंठन होती है। कुछ के कमर और जांघों में भी दर्द होता है। दर्द खून की कमी या गर्भाशय के सिकुड़ने से होता है।

यदि किसी महिला को फाइब्रॉयड्स, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिज़ीज या एंडोमेट्रिओसिस हो, तो पीरियड्स के दौरान और भी तेज दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन आपको दर्द की समस्या है तो कुछ चीजों का सेवन आपको भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

1.माहवारी के दौरान चाय कॉफी का बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन आपके दर्द को बढ़ाने का काम करती है। साथ ही इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है।

2. चॉकलेट में भी कैफीन पाया जाता है। इस से मांपेशियन सिकुड़ती है। इस कारण पेट में दर्द की समस्या बढ़ती है।

3. पीरियड्स में शराब या नशीली चीज़ों का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योकिं इस से मांपेशियों में सूजन आती है। इसकी वजह से आपका दर्द भी बढ़ता है।

4. पीरियड्स के दौरान दही, छाछ, कोल्डड्रिंक आदि लेने से परहेज करना चाहिए। इस से सूजन बढ़ती है और दर्द भी बढ़ जाता है।

Related News