हम सभी यात्रा के बारे में सोचते हैं जो हमारे मन में भी दुविधा का कारण बनता है कि कहाँ जाना है या कौन सी जगह सबसे अच्छी होगी। आपका मन भी विदेश यात्रा करने का है, यदि आपका बजट कम है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तुलना स्विट्जरलैंड या पेरिस जैसी विदेशी जगहों से की जा सकती है।

बता दे की, हिमाचल प्रदेश में मंडी में जाकर आप स्कॉटलैंड की हरी भरी पहाड़ियों की सैर कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आप फ्रेश और एनर्जेटिक हो जाएंगे। आमतौर पर लोग छुट्टियों के लिए स्वच्छ और सुंदर द्वीप पर जाना पसंद करते हैं।

सर्दियों में ये हैं परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन

लोगों की पहली पसंद थाईलैंड का फी फी आइलैंड है। यदि आपके पास थाईलैंड जाने का बजट नहीं है तो आप भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप भी जा सकते हैं। यहां के नज़ारे और पानी के खेल निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेंगे।

बता दे की, आइसलैंड में जोकुलसरलोन झील का दौरा कई लोग करते हैं, लेकिन शायद यह नहीं जानते कि सिक्किम में 17,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। इस जगह की अलौकिक सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं और खूब तारीफ भी करते हैं।

केरल के मुन्नार की खूबसूरती की तो आप इस कदर मुग्ध हो जाएंगे कि बार-बार वहां जाने का मन करे। कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बगीचों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। यदि आप चाय के बागानों का आनंद लेने के लिए मलेशिया जाने का सपना देखते हैं, तो आप इसे केरल में भी पूरा कर सकते हैं। आप लद्दाख में ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती भी देख सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती को देखकर आप इस जगह को लेकर जरूर दंग रह जाएंगे।

Related News