इंटरनेट डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की सभी 12 राशियों का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। राशियों से संबंधित ये ग्रह अपनी स्थिति के अनुसार उस राशि के व्यक्ति को नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करते है। इन्हीं ग्रहों में शामिल शुक्र ग्रह को ऐशो-आराम, सुख-समृद्धि इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह 1 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि इस ग्रह का निचला स्थान है। आइये जानते है शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन किन राशियों के शुभ रहेगा।

मिथुन - शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए सकारात्मक समय लेकर आएगा। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और लाभ में वृद्धि होगी। आप यह पूरे महीना सुख सुविधाओं के बीच आराम से गुजारेंगे।

कर्क - शुक्र ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश से इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इस महीने आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के कई अच्छे अवसर सामने आएंगे। आपके लिए यह महीना ख़ुशी से गुजरेगा।

तुला - इस राशि के जातकों के लिये अगस्त महीने में धन लाभ का अच्छा योग है। इस दौरान आप अपना जीवन पूरी तरह से ऐशो-आराम से बिताएंगे। व्यापार में शामिल लोगों को व्यापार बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक - यह महीना आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा साबित होगा। कार्यस्थल पर वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा।

कुंभ - इस महीने आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे और रिश्तों में सुधार होगा। संतान की शिक्षा के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

Related News