गर्मियां बढ़ते ही मच्छरों की समस्या बढ़ना भी आम है। मच्छरों से हमारी नींद तो हराम होती है साथ ही ये कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको आसानी से मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है।

- तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रखने से आपके घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू का पौधा भी यहाँ लगा सकते हैं।

- नीम से भी आप मच्छरों को भगा सकते हैं। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

- बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, इसके बाद इसे आप पूरे शरीर पर अप्लाई कर लें। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

- लहसुन को पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

Related News