प्राचीन समय से ही घर की स्त्री को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है, फिर चाहे वह स्त्री पत्नी हो, बेटी हो, वास्तुशास्त्र के अनुसार मां हो या बहू, यह माना गया है जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं किया जाता, वहां कभी धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी निवास नहीं करती।


वास्तुशास्र के अंतर्गत घर की स्त्री से ही संबंधित कुछ ऐसी बातों का उल्लेख मिलता है जो परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी या बदहाली से बचाने में कारगर हैं। इस लेख के अंतर्गत हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में आपको बताएंगे जो कभी भी किसी स्त्री को नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर वे ऐसा करती है तो यह उसके परिवार की बर्बादी का कारण बन सकती हैं।


झाड़ू को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना गया है,जो स्त्री अपने घर में रखी झाड़ू पर पैर मारती है या उसे पैरों में रखती है उस घर में कभी भी धन की देवी निवास नहीं करती,ऐसे घर में हमेशा दरिद्रता और तंगहाली के बादल घिरे रहते हैं।

रसोईघर घर का सबसे पवित्र स्थान होता है, इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। जो स्री खाना बनाने वाले चूल्हे या स्टोव पर झूठा तवा या कोई अन्य झूठा बर्तन रखकर सोने चली जाती है उसके घर से देवी लक्ष्मी रूठकर चली जाती है।


हिन्दू धर्म के अनुसार स्त्रियों को दहलीज पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से उस घर में बहुत ही जल्द बर्बादी दस्तक देने लगती है।


Related News