जनरल नॉलेज विषय से जुड़े प्रश्न हर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा के साथ साथ आपसे इंटरव्यू में भी ये सवाल पूछा जा सकते हैं। पिछले कुछ साल के प्रतियोगिता परीक्षाओं पर नजर डाली जाए तो हमारे समाज और प्रकृति के नजदीक की चीजों को लेकर ज्यादा सवाल पूछा गया है।

कई बार ऐसे भी सवाल पूछे जाते हैं जिनमे हम उलझ कर रह जाते हैं और जवाब नहीं दे पाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं। यहां हम मानव शरीर से जुड़े ऐसे ही कुछ सरल सवालों के जवाब आपको बतांएगे।

प्रश्न 1: मानव की खोपड़ी में कितनी हड्डियां पाई जाती हैं?
उत्तर: 8.

प्रश्न 2: पचे हुए भोजन का अवशोषण कहां होता है?
उत्तर: छोटी आंत में.

प्रश्न 3: नवजात शिशु के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?
उत्तर: 300.

प्रश्न 4: पानी को पचने में कितना समय लगता है?
उत्तर: शून्य मिनट। पानी को पचने में बिल्कुल समय नहीं लगता है।

प्रश्न 5: मानव शरीर में रक्त का औसत कितना होता है?
उत्तर: एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में रक्त का औसर 5 से 6 लीटर होता है.

प्रश्न 6: मनुष्य के मस्तिष्क का वजन कितना होता है?
उत्तर: एक व्यस्क मनुष्य के मस्तिष्क का वजन 1200 से 1300 ग्राम का होता है.

प्रश्न 7: अनाज को पचने में कितना समय लगता है?
उत्तर: इंसान के शरीर में अनाज जैसे गेंहू, चावल या मक्का आदि को पचने में 2 घंटे लग जाते हैं।

Related News