इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव से संबंधित होने के कारण हिन्दू धर्म में सावन के महीने का महत्व बहुत अधिक है। चूँकि यह महीना पूरी तरह से भोलेनाथ को समर्पित है, इस महीने में जो भक्त अपनी पूजा से उन्हें प्रसन्न कर लेता है, भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते है। यह भी कहा जाता है कि इस महीने में किये गए हर उपाय का असर दोगुना होता है। वास्तु शास्त्र में भी सावन के महीने में किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों का वर्णन है जिनको कर के आप शिवजी की कृपा के पात्र बन सकते है। आज हम आपको इन्हीं वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे है।

सावन के महीने में वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा बहुत खास होती है। आप घर की इस दिशा में पानी का कोई भी स्रोत रखकर इस दिशा को सकारात्मक बना सकते है।

आप सावन के महीने में अपने घर की पूर्व दिशा में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की स्थापना कर के वैवाहिक जीवन के संबंध में शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते है। अगर भोलेनाथ के इस रूप की यह मूर्ति संगमरमर की बनी हुई है तो ये शुभ परिणाम दुगुने हो जाते है।

सावन के महीने को घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको घर में तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो अविवाहित लड़कियां सावन में शिवजी के अलावा तुलसी की पूजा भी करती है, उन्हें मनपसंद और अच्छा जीवनसाथी मिलता है।

अगर आप रुद्राक्ष धारण करने की सोच रहे है, तो सावन का महीना इसके लिए सर्वश्रेष्ठ है। भगवान शिव से संबंधित यह पवित्र मनका आपके लिए कई चमत्रकार कर सकता है। रुद्राक्ष अलग अलग रूपों में पाया जाता है और आप अपने उद्देश्य के अनुसार इनमें से कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकते है।

धतूरा भोलेनाथ की प्रिय वस्तुओं में से एक है। अगर आप उनकी पूजा में धतूरे का इस्तेमाल करते है तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है। सावन के महीने में घर पर धतूरे का पेड़ लगाना शिवजी को प्रसन्न करने के आसान तरीकों में से एक है।

Related News