दिवाली का त्यौहार भारत के हर एक कोने में मनाया जाता है। दिवाली रौशनी और दीपों का त्यौहार है। दिवाली का त्यौहार 5 दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हर घर में धूम धाम से मनाया जाता है। हर बार धरतेरस का पर्व मंगलवार यानी कि 2 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कई चीजों की खरीदारी की जाती है और इसे शुभ माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने से आपके लिए भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं।

साबुत धनिया से होगा कमाल
धनतेस वाले दिन 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदें। फिर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सामने रख दें। फिर अपनी मनोकामना उनके सामने बताए। इसके बाद उसे मिट्टी में गाड़ दें। इसके अलावा कुछ धनिया को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस से आपके जीवन में खुशियों का वास होगा।

जरूर करें दीपदान
अगर आप पर कर्ज है और आप इस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो धनतेरस वाले 5 रुपए के दीपक खरीद कर लाएं और घर के बाहर दीप माला बनाकर जलाएं। इस से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर चिपकाएं
देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। इसलिए आपको धनतेरस के दिन उल्लू की तस्वीर लगाएं। इससे धन का आगमन होता है और घर में बरकत भी आती है।

Related News