किशोरावस्‍था उम्र का वह दौर होता है, जब आप विपरीत लिंग के बहुत जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। यही आकर्षण इनके बीच यौन संबंध बनाने को प्रेरित करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से लड़कियों को ज्यादा नुकसान होता है। दरअसल जानकारी के अभाव में लड़कियां यौन संबंध बनाते समय स्वच्छता नहीं बरत पाती हैं, इसलिए इन्हें यौन संचारित संक्रमण, हर्पिस, एचआईवीस एड्स जैसी खतरनाक बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। यह सच है कि कम उम्र में सेक्स करना बहुत हानिकारक होता है।

अनैच्छिक गर्भधारण की संभावना

बता दें कि सामान्यतया 12 साल उम्र में ही लड़कियों का मासिक धर्म शुरू हो जाता है। एक मासिक धर्म शुरू होने के बाद शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़कियां गर्भधारण कर सकती हैं। जानकारी के अभाव में किशोरवय की लड़कियां प्रेग्नेंसी की परवाह किए बगैर सेक्स करती हैं। समाज से अनजान किशोरवय की लड़कियों के चरित्र पर दाग लग सकता है।

संक्रमण

शारीरिक संबंधों से होने वाले संक्रमण बेहद गंभीर होते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कम उम्र में सेक्स करने से एसटीआई की वपेट में आने का खतरा बना रहता है। संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने पर एसटीआई से संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है।

रुक सकता है मस्तिष्क का विकास

किशोरवय के लड़के-लड़कियों का मस्तिष्क पूरी तरह से विकसित नहीं होता है। ऐसे में इस उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है। कम उम्र में यौन संबंध स्‍थापित करने से मस्तिष्क और छोटे-छोटे प्रजनन उत्तकों में बड़ा परिवर्तन आता है। इतना ही नहीं मस्तिष्क और शरीर का सही विकास प्रभावित होता है। इसीलिए कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक माना जाता है।

मानसिक तनाव

शारीरिक संबंधों के बाद रिश्तों में दरार पड़ने के बाद किशोरवय लड़के-लड़कियों को मानसिक तनाव और आघात का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकार ज्यादातर लड़कियां ही होती हैं।

सर्वाइकल कैंसर का खतरा

कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़कियों में गर्भाशय कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध के मुताबिक, सेक्स के दौरान लड़कियों के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं की संख्या बढ़ सकती है।

Related News