बादाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय ट्री नट्स में से हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इसी के साथ एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल भी बादाम में होता है। इसके अलावा बादाम में प्रोटीन, विटमिन ई,फाइबर, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।

भीगे हुए बादाम मैग्नीशियम से भरे होते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए मददगार हो सकता है। इस से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। आप बादाम की चाय भी बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि बेहद हेल्दी भी होती है।

इस तरह बनाएं बादाम की चाय

स्टेप 1 – 2 मुट्ठी बादाम 2 घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगो दें।

स्टेप 2 – इसके बाद 15 मिनट के लिए इन्हें गर्म पानी में भिगो दें। आपको फिर उन्हें छील लेना है।

स्टेप 3 – इन बादामों को पीसकर और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

स्टेप 4 – इसके बाद इस पेस्ट को पानी में उबालने के लिए डाल दें।

स्टेप 5 – इस मिक्सचर को 5 मिनट तक उबलने दें।

स्टेप 6 – इसे आप गर्म या ठंडा परोस सकते हैं।

बादाम की चाय के स्वास्थ्य लाभ – बादाम की चाय पीने से क्रोनिक बीमारी को रोकने, सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इस से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी थम जाती है। इससे किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है. ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी सहायक है। ये इम्युनिटी भी बढ़ाती है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इस से आपको दिल की बिमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

Related News