हस्तरेखा ज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व रहता हैं जिसकी मदद से व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जाना जा सकता हैं। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के विवाह योग के बारे में बहुत कुछ बताती हैं,आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह हथेली को देखकर आपकी शादी और अफेयर के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।


आपके हाथ में विवाह रेखाएं जितनी संख्‍या में होते हैं, उतने ही अफेयर भी आपके होते हैं। मसलन अगर किसी के हाथ में ऐसी 3 रेखाएं हैं और उनमें से 2 छोटी और हल्‍की और तीसरी गहरी है तो इसका अर्थ है कि उस व्‍यक्ति के 2 अफेयर रहेंगे और उसके बाद शादी हो पाएगी।

अगर आपकी विवाह रेखा टूटी या फिर कटी हो तो आपकी शादी में बहुत सी परेशानियां आती हैं। पति-पत्‍नी के बीच अक्‍सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है और इनके जीवन में तनाव बना रहता है। ऐसी स्थिति में बात कई बार दूसरे विवाह तक पहुंच जाती है।

अगर किसी पुरुष के बाएं हाथ में 2 विवाह रेखा और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो यह शुभ संकेत है। ऐसे पुरुषों को सुंदर, सुशील और समझदार पत्‍नी मिलती है। ऐसी पत्नियां अपने पति का भी बहुत ध्‍यान रखती हैं।

Related News