मकर संक्रांति 14 जनवरी को देशभर में मनाई जाएगी। कई शहरों में इस दिन पतंगबाजी भी की जाती है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस दौरान दान पुण्य करने का काफी अधिक महत्व है साथ ही आपको ऐसी कुछ चीजें भी घर से निकाल देनी चाहिए जो आपको नुकसान पहुँचाती है। जानिए किन टूटी-फूटी चीजों को घर में रखने से आती है दरिद्रता-

बर्तन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर कई घरों में टूटे बर्तन रखे रहते हैं तो उन्हें फेंक दें। इन्हे घर में रखने से घर में दरिद्रता आती है और वास्तु दोष होता है।

दर्पण- कहते हैं कि घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। टूटा हुआ दर्पण घर में रखने से हमेशा नकारात्मकता का वास रहता है।

घड़ी- खराब घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बंद या खराब घड़ी रखने से घर-परिवार की उन्नति नहीं होती है।

दरवाजा- घर का मेनगेट या कोई दरवाजा टूटा हुआ तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। क्योकिं इस से उस दरवाजे से लक्ष्मी नहीं बल्कि नकारत्मक शक्तियां प्रवेश करती है।

फर्नीचर- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का फर्नीचर टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। इस से घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Related News