गर्मियों के मौसम में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। टैनिंग, रूखी त्वचा, डिहाइड्रेशन तो आम है साथ ही अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से भी हर कोई परेशान रहता है। आज हम आपको इसी के छुटकारे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी होम रेमेडीज के बारे में जिनसे आप अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आलू
विटामिन ए, बी और सी से भरपूर आलू भी आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आलू के रस को आपको अंडरआर्म्स पर 15-20 मिनट लगाना है और इसके बाद ठंडे पानी से धो लेना है। इस से आपको फायदा मिलेगा।

नींबू
नींबू के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधार घंटे रखने के बाद इसे धो लें। इस उपाय को करने से कुछ ही समय में आपको असर देखने को मिल जाएगा।

खीरा
अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़े और इसे 20 मिनट के लिए रखें इस से आपको कुछ समय में फायदा देखने को मिलेगा।

बेकिंग सोडा
दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर तैयार पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।

Related News