लाइफस्टाइल डेस्क। पूरी दुनिया में लाखों करोड़ों की संख्या में पेड़ पौधे मौजूद हैं जिनमें से कुछ पेड़ पौधे इंसानों के लिए खतरनाक भी साबित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसानों के लिए हानिकारक माना जाता है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि गाजर की प्रजाति वाला पौधा जाइंट होगवीड इतना जहरीला होता है कि इसे छूने मात्र से हाथों पर फफोले पड़ जाते है। बता दे कि इस पौधे में सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन पाया जाता है, जो इसे खतरनाक और जानलेवा बनाता है। दोस्तों इस पौधे के चारों तरफ चेतावनी बोर्ड भी लगाया जाते हैं ताकि कोई इंसान गलती से इसे छू ना सके।

Related News