इस साल रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन युवतियां और महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके लिए वह कई दिन पहले से तैयारियां भी शुरू कर देती हैं। बहनों की तैयारियों में जो सबसे प्रमुख होता है एकदिन पहले अपने हाथ में मेहँदी लगवाना। इसके लिए बहनें मेहंदी की क्वालिटी से लेकर मेहंदी डिजाइन्स तक सब कुछ लेटेस्ट और बेस्ट का पाने की कोशिश करती हैं।

आजकल लड़कियां राजस्थानी मेहंदी डिजाइन, अरेबिक मेहंदी डिजाइन समेत कई अन्य मॉडर्न मेहंदी डिजाइन पसंद कर रही हैं। हम यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जिनसे आप हाथों को और ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।

फ्लावर डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसे लगाना भी बहुत आसान होता है साथ ही यह काफी अलग और स्टाइलिश तरीका है जो आपको बाकी से हटके लुक देगा।

अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो फिंगर मेहंदी आपके लिए बेस्ट आप्शन है। आजकल यह काफी डिमांड में है और ये आपको काफी क्लासी लुक देती है।

Related News