मेहंदी हर भारतीय महिला और लड़कियों को बेहद पसंद होती है। इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। भारतीय महिलाएं और लड़किया इसे शादी ब्याह और तीज त्यौहारों पर लगाना पसंद करती हैं। मेहँदी शुभ शगुन के साथ साथ हाथों की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी लगाई जाती है। लेकिन बहुत जल्द शिवरात्रि आने वाला और इस दिन अगर आप अपने हाथो में मेहँदी लगवाना चाहती है तो आप यहां से अपने लिए मेहंदी डिजाइन सेलेक्ट करें।

अगर आपको सिंपल मेहँदी डिजाइन पसंद है तो आप यह फूलों की डिजाइन वाली मेंहदी सेलेक्ट करें जो कि हाथ के ऊपर बहुत सुंदर लगती है। इसे हथेली पर न लगाकर हाथ के ऊपर लगाइए, बहुत अच्‍छी लगेगी।

ये मेंहदी की डिजाइन हाथ की अंगूठी की डिजाइन को प्रमुख बना देती है। अगर आप इंगेजमेंट है तो इसे लगवाना सही रहेगा। इसे आसानी से लगाया जा सकता है और हाथ भी भरा हुआ लगता है।

ये सुंदर सी डिजाइन रचने के बाद खूबसूरत लगती है। यह सबसे हल्‍की डिजाइन है जिसे खुद से भी बनाया जा सकता है। आप इसे हल्‍के उत्‍सवों पर भी अपने हाथों में बनवा सकती हैं।


Related News