वैसे तो सभी फल शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेषकर फलों का रस बहुत लाभकारी होता है। अगर हम अनार की बात करें तो यह वजन घटाने में मदद करता है। हर इंसान को अनार जरूर खाना चाहिए। अनार खाने से पेट की चर्बी बिल्कुल कम हो जाती है। बता दें कि अनार में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अनार खाने अथवा अनार के जूस के विभिन्न फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

- अनार खाने से दांतों से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
- अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना नगण्य हो जाती है।
- अनार के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के कैंसर की संभावना बिल्कुल भी नहीं रहती है।
- हर रोज अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त संचालन बढ़िया तरीके से होता है।

- हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है।
- गर्मी के दिनों में प्र​तिदिन अनार खाने से पाचन तंत्र चुस्त दुरूस्त बना रहता है।

- बॉडी में आयरन की कमी तथा एनीमिया जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए अनार का सेवन करते रहने चाहिए।
- अनार के सेवन से धमनियों में रक्त संचार बढ़िया तरीके से होता रहता है।
- अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है। इसलिए त्वचा को स्वस्थ्य बनाने के लिए आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।

- लंबी उम्र और अधिक ऊर्जावान बने रहने के लिए अनार के जूस का सेवन करते रहें।
- जो गर्भवती महिलाएं अनार के जूस का सेवन करती हैं, उनके बच्चे स्वस्थ्य और हेल्दी पैदा होते हैं।
- अनार का सेवन करने से ज्यादा उम्र के लोगों में होने वाली एलजाइमर नामक बीमारी से छुटकारा मिलता है।
गौरतलब है कि यह कहावत आपने जरूर सुनी होगी- एक अनार सौ बीमार। जी हां, अनार हर रोगों का एकमात्र इलाज है। ऐसे में नियमित रूप से अनार खाना चाहिए या फिर इसका जूस पीना चाहिए।

Related News