ये बात तो हम सभी जानते हैं कि आंवला हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और ये कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। लेकिन आंवला आपका जीवन भी सवार सकता है और इसका ज्योतिषीय महत्व काफी अधिक है। आज हम आपको आंवले के ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं।

धर्म के अनुसार दोनों पक्षों की एकादशी तिथि को आंवले के रस से स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप दूर होते हैं। ऐसे व्यक्ति को देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

आर्युवेद के अनुसार, आंवला हर रोज खाने मात्र से आपकी आयु बढ़ती है। इसका रस पीने से धर्म संशय होता है। वहीं रस को शरीर पर लगाकर स्नान करने से दरिद्रता भी दूर होती है और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है।

आंवले की हर रोज पूजा करने से त्रिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से वृक्ष का पत्ता भोजन की थाल में गिर जाए तो समझ लें कि त्रिदेव का आशीर्वाद मिला है।

Related News