लाइफस्टाइल डेस्क। राष्ट्रगान हर देश का प्रथम गीत होता है, जिसे गाने का उस देश के लगभग हर निवासी को कानूनी हक होता है। राष्ट्रगान को पूरे नियम कानून के साथ गाया जाता है। वैसे तो राष्ट्रगान का निर्माण एक ही बार किया जाता है और उसी को दौहराया जाता है। लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने राष्ट्रगान में परिवर्तन किया है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने राष्ट्रगान को बदला है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीका का आता है। बता दे की साल 1997 में दक्षिण अफ्रीका ने राष्ट्रगान को बदला गया था। दूसरे नंबर पर कनाडा आता है जिसने साल 2018 में अपने राष्ट्रगान को बदला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पड़ोसी देश नेपाल का नंबर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2007 में नेपाल का राष्ट्रगान बदला गया था, जिसमें राजतंत्र के बजाय नेपाल को एक राष्ट्र के तौर पर समझा गया। चौथे नंबर पर रूस आता है, जिसने साल 2008 में अपना राष्ट्रगान बदला था। पांचवे नंबर पर इराक आता है, जिसने साल 2003 में तानाशाह सद्दाम हुसैन की मौत के बाद अपने राष्ट्र राष्ट्रगान में बदलाव शुरू किया, हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया कि इराक ने नए राष्ट्रगान और झंडे को होल्ड पर रख दिया गया है।

Related News