कई बार ऐसा होता है कि अचानक सिलेंडर में गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में खाना बनाने में समस्या आती है। अचानक गैस खत्म होना परेशानी भरा भी होता है। अमूमन देखा गया है कि गैस सिलेंडर को उठाकर उसके वजन का अंदाजा लेकर लोग गैस कितना होता है यह अंदाजा लगाते हैं। यह अंदाजा इतना सटीक नहीं होता है। ऐसे में परेशानी जस की तस बनी रहती है।

ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं जिस से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

हम आपको भीगा पकड़ा वाला घरेलू तरीका बताने वाले हैं। भीगे कपड़े से गैस की मात्रा जानने का ट्रिक ना सिर्फ कारगर है बल्कि पूरी तरह से साइंटिफिक भी है। इस से आप मिनटों में पता कर सकते हैं कि एलपीजी गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

जानिए क्या है वो सटीक आसान तरीका?


सिलेंडर में कितनी गैस बची है ये पता करने के लिए गैस सिलेंडर पर कपड़ा भीगाकर पूरे सिलेंडर के चारों और लगा दीजिए। जब सिलेंडर भीग जाए तो उसके बाद आप कपड़ा हटा दें। जब आप कपड़ा हटा देंगे तो आपको ध्यान से देखने पर यह पता चलेगा कि सिलेंडर दो कलर में है। एक भाग जो हल्का भीगा हुआ दिखाई देगा और दूसरा भाग सूखा हुआ। जो सूखा हुआ हिस्सा है उसमें गैस नहीं होती है।

ऐसे में आप आसानी से जान सकते हैं कि सिलेंडर गैस कितनी बची है। इसके लिए हर दो-तीन दिन बाद इस तरीके को आजमाकर आप एक बार गैस का पता लगा सकते हैं और समय रहते सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।

Related News