इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना शुरू हो चुका है जो कि महादेव भोलेनाथ को समर्पित है। यह महीना शिव जी को बहुत प्रिय है और इस महीने में उन्हें प्रसन्न करना बहुत आसान होता है। इसी तरह से सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। शिवरात्रि का अर्थ उस शुभ रात से है जो कि विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करने के लिए समर्पित है और इस बार 9 अगस्त को इस महीने की शिवरात्रि है।

इस दिन भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते है और उनकी विशेष पूजा का आयोजन करते है। जहां कुछ लोग इस दिन निराहार रहते हुए व्रत करते है वहीं कुछ लोग फलों, दूध, चाय, कॉफी और खाद्य पदार्थों का सेवन करते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव आपको समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और आपको पापों से छुटकारा मिलता है। हालाँकि अगर आप इस दिन व्रत करते है तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप शिवरात्रि का व्रत कर रहे है तो आपको इस दिन साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस दिन आपको अनाज, दालें और सब्जियां खाने से बचना चाहिए।

आप इस दिन आलू और आलू से बने अन्य व्यंजन खा सकते है लेकिन इसके साथ आपको प्याज, लहसुन और मसालों का सेवन करने से बचना चाहिए।

आप इस दिन ठंडाई, लौकी का हलवा, दूध, चाय और कॉफ़ी का सेवन कर सकते है।

इसके साथ ही आप व्रत में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू सिंघाड़े की पूड़ी, आलू पकोड़ा, आलू टिक्की, सिंघाड़ा के आटे का पकोड़ा और शकरकंद का सेवन भी कर सकते है।

Related News