हमारे देश में कई ऐसे चमत्कारिक मंदिर है जो अपनी खास विशेषताओं के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इन मंदिर के चमत्कारों के आगे विज्ञान भी फेल हो जाता है। ऐसे ही एक मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वहां विराजमान माता की मूर्ति को पसीना आता है।

यह मंदिर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में स्तिथ है। ये काली माता का मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। इस मंदिर को ऐतिहासिक और चमत्कारी भी माना जाता है। यहाँ देवी मां की मूर्ति को पसीना आता है। यहां पर देवी मां को गर्मी ना लगे और उन्हें पसीना ना आए इसी वजह से मंदिर में एसी लगवाया गया है।

जबलपुर के इस मंदिर में 600 साल पहले काली की भव्य प्रतिमा को गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित किया गया था। इस प्रतिमा को जरा भी गर्मी सहन नहीं होती है। इस मंदिर के अंदर इसी वजह से हमेशा AC चलता रहता है।

अगर कभी AC नहीं चलता है तो माता की मूर्ति से पसीना निकलता हुआ साफ-साफ देखा जा सकता है। इस मूर्ति को पसीना क्यों आता है इस बारे में जानने के लिए अनेक बार खोज भी की गई परंतु विज्ञान के पास भी इस सवाल का कोई भी जवाब मौजूद नहीं है। रानी दुर्गावती के शासनकाल में काली माता के इस प्रतिमा को मदन महल पहाड़ी में निर्मित मंदिर में स्थापित किया जाना था। तभी से यह मूर्ति आज तक यहां विराजमान है।

मंदिर दुनिया भर में अपने इसी चमत्कार को लेकर प्रसिद्ध है। मां काली के इस चमत्कार को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। यहां पर स्थापित मां काली की मूर्ति अद्भुत और चमत्कारी है।

Related News