अगर आप गर्मी में शरीर को ठंडक पहुँचाना चाहते हैं तो आपको केसर लस्सी का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपको ठंडक भी देगी।

आवश्यक सामग्री

- 1 कप दही (घर का बनाया हुआ
- 2 चम्मच शक्कर
- 1/4 कप केसर का पानी
- चुटकी भर इलाइची पाउडर

बनाने की विधि

- गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इस तरह से आपको केसर का पानी तैयार करना है।

- फिर एक मिक्सिंग जार में दही, इलायची पाउडर और शक्कर डालें।

- इसे आप हाथ से भी ब्लेंड कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

- अगर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी फ्रॉथी बनेगी।आप इसे आसानी से पी सकते हैं।

- सभी चीजों का अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें केसर का पानी एड करें और फिर से मिक्स करें।

- अब इसे एक अच्छे से गिलास में सर्व करें

Related News