लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। हम आपको बता दें कि इस मौके पर लगभग सभी घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, साथ ही सांता क्लॉज बनकर छोटे-छोटे बच्चे को गिफ्ट दिए जाते हैं। दोस्तों वर्तमान में बाजार में आपको रेडिमेंट क्रिसमस ट्री भी आसानी से मिल जाएगा, लेकिन पहले लगभग सभी जगह हाथों से ही क्रिसमस ट्री तैयार किया जाता था जिसे बनाने में काफी समय लगता था। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिसके नाम दुनिया में सबसे जल्दी क्रिसमस ट्री सजाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा कि क्रिसमस ट्री सजाने के मामले भी लोगों ने विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा रखे है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में सबसे जल्दी क्रिसमस-ट्री सजाने का रिकॉर्ड ब्रिटेन के रहने वाले शेरोन जुंटुआ के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2013 में एसेक्स में यह विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिकॉर्ड को बनाने में शेरोन जुंटुआ ने मात्र 37.94 सेकंड का समय लिया था।

Related News