गर्मियां शुरू होते ही फलों का राजा आम बाजार में खूब मिलते है। वैसे तो आम खाने का शौक हर किसी को होता है क्योंकि इसमें कई किस्में होती है और बहुत ही मीठे के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आम में विटामिन—ए एवं सी, विटामिन B-6 प्रचुर मात्र में पायी जाती है। जहां कच्चे आम में विटामिन सी होती है तो पक्के आम में विटामिन ए भरपूर मात्र में होती है। तो चलिए आज जानते है आम के खाने के फायदे,,,

1.आम का पूरा पेड़ हमारे लिए काफी उपयोगी है। इसकी पत्तियां डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होती हैं। पथरी, श्वसन संबंधी समस्याओं में आम की पत्तियों का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है।

2.आम खून का संचार को नियंत्रित करने का काम करती है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है। बैड कोलेस्ट्रॉल सही रहने पर हृदय से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है।

3.आम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है यह पेट से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है। अपच और कब्ज की परेशानी को ठीक करता है क्योंकि इसमें फाइबर पाये जाते हैं।

4.जहां कई लोग अपना मोटापा कम करने व नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, जिसके बावजूद वजन कम नहीं होता है। ऐसे लोगों का मोटापा आम खाने से कम हो सकता है।

Related News